मलिन बस्तियों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर किए गए निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। आपको बता दें कि राजधानी देहरादून में 27 मलिन बस्तियों में रिस्पना नदी के किनारे मार्च 2016 के बाद हुए 524 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। एनजीटी ने इस मामले में 30 जून तक हर हाल में अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसी के चलते निगम ने ये कारवाई की। हालांकि इस कार्यवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध रूप से अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की। प्रशासन का कहना है कि पहले से ही ऐसे अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दे दिए गए थे।
