सचिवालय कार्मिकों ने निकाली मतदाता आभार रैली। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240527-WA0070

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड कार्यालय के तत्वाधान में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा मतदाता आभार रैली का आयोजन किया गया। आभार रैली सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर सचिवालय के चारों ओर एक पूरा चक्कर लगाकर एटीएम चौक पर समाप्त हुई,कार्यक्रम को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड श्री विजय कुमार जोगदंडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया ।
इस अवसर पर पुरुष वर्ग के 60 प्लस आयु समूह में प्रथम स्थान श्री जी0 एन0 पंत, 50 प्लस वर्ग में ललित चंद्र जोशी ,40 प्लस आयु में श्री शोबन सिंह,30 प्लस में श्री दिनेश चंद्र और ओपन वर्ग में कुशल सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
*महिला आयु*
समूह में 50 प्लस में गोदावरी रावत, 40 प्लस में उषा ध्यानी , 30 प्लस में अल्का पटवाल, ओपन वर्ग में शालिनी नेगी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed