उत्तराखंड में मतदान प्रतिशत को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी। Uttarakhand 24×7 Live news
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने उत्तराखंड में मतदान के प्रतिशत का आंकड़ां जारी किया है। उन्होने बताया कि उत्तराखंड में 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होने प्रदेश की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के प्रतिशत का आंकड़ा जारी की। उन्होंने बताया कि नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट में 61.35 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 46.94, हरिद्वार में-63.5, पौड़ी लोकसभा सीट में 50.84 जबकि टिहरी में 52.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के प्रतिशत में एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी की भी संभावना है।
