कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंची ईवीएम मशीने। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद अब ईवीएम और वीवी पैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है। सभी पोलिंग बूथों से पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचकर ईवीएम को सुरक्षित रख रहे हैं। थ्री लेयर सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम को रखा जा रहा है और 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रहेंगी। उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी मुस्तैदी से इन मशीनों की सुरक्षा में जुटे रहेंगे। देहरादून की डीएम सोनिका ने बताया कि नौ विधानसभाओं की ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में पहुंच गई हैं और सीलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चकराता विधानसभा की टीम पहुंच रही हैं और उनको भी सुरक्षित रखा जाएगा।
