कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दमन थम अनुकृति गोसाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240421_200050

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है लेकिन बीजेपी में दूसरे दल के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला अभी तक थम नहीं रहा है ।आज कांग्रेस के उधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में बीजेपी का पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस से 2022 में लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी लिया। उनको भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अभी बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वहीं भाजपा में शामिल होने पर अनुकृति गोसाई ने कहा कि वह मोदी जी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई है और उनका प्रयास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। वही सुरेश गंगवार ने कहा कि वह मोदी जी के नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed