सड़क के बीचो-बीच चलती गाड़ी में अचानक लगी आग। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240421_201301

देहरादून की बीच सड़क पर चलती गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया घटना दिन के वक्त हुई जहाँ चलती कार में आग लग गई बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो गाडी के आग पकड़ते ही उतर गए उधर आग इतनी भयावह थी कि उसने पूरी कार को अपनी जद मे ले लिया… हादसा गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के समीप हुआ जिसके बाद आनन फानन में अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मचारी पहुँचे अग्निशमन की गाड़ियों से कार में लगी आग को रोकने के प्रयास किये गए और कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया हालांकि इस घटना में स्विफ्ट कार जलकर खाक हो गई उधर पुलिस की माने तो घटना मे किसी के हताहत होने की खबर नही है आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed