प्रियंका गांधी की जनसभा से पहले बीजेपी ने प्रियंका पर बोला हमला। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240412-WA0062

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा सांसद और बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेश बंसल ने बीते रोज़ ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस रैली से एक बात तो साफ हो गई कि उत्तराखंड में पांचो सीटें बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है। वहीं बंसल ने कहा कि बीजेपी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता बूथ जीता चुनाव जीत के मंत्र के तहत काम कर रहा है। नरेश बंसल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में सोई हुई कांग्रेस अब प्रियंका गांधी की जनसभाएं करने जा रही है। नरेश बंसल ने कहा कि हम प्रियंका गांधी से जवाब मांगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका बताएं कि राहुल गांधी सनातन विरोधी क्यों है और क्यों राहुल गांधी शक्ति को समाप्त करने की बात करते हैं। बंसल ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस ने एक भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है जिससे प्रियंका के “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा भी झूठा साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed