पीएम मोदी की जनसभा को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का बयान। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में 11 अप्रैल को होने वाली रैली में लाखों की भीड़ जुटने की बात कही है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस रैली में हरिद्वार लोकसभा, टिहरी लोकसभा और गढ़वाल लोकसभा से भारी संख्या में लोग पीएम को सुनने पहुंचेंगे। उन्होंने पिछले दिनों रुद्रपुर में हुई पीएम की रैली का जिक्र करते हुए रैली को सफल बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से काफी लगाव है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि पीएम मोदी जब संगठन में थे और बदरीनाथ में पार्टी की कार्यसमिति थी उसके कुछ महीने बाद ही वो गुजरात के सीएम बन गए।
