कल पीएम का उत्तराखंड दौरा किस जनसभा को करें संबोधित जाने। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रुद्रपुर में जनसभा होने जा रही है। इस जनसभा में बीजेपी ने एक लाख लोगों को प्रधानमंत्री को सुनने के लिए टारगेट तय किया है। इसको लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लोग उत्सुक हैं उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास को विशेष फोकस किया है। पिछले 10 सालों में उत्तराखंड में काफी विकास हुआ है।
