पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का बयान, बीजेपी के आगे कोई नहीं, लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240401-174129

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन बीजेपी के आगे कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस से है पर वो भी कहीं नहीं है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बीजेपी ने हरिद्वार लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है और उनके सामने पूर्व सीएम हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की सभी पांचो सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में एक बार फिर से बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि एक बार फिर से भाजपा प्रदेश की सभी पांचो सीटों पर जीत दर्ज करेगी और हरिद्वार में ऐतिहासिक जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed