राहुल गांधी की ये पांच योजना नारी शक्ति के लिए है वरदान। Uttarakhand 24×7 Live news
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रवेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने लोगों को राहुल गांधी के पाँच नारी न्याय गारंटी की जानकारी देते हुए कहा कि नारी शक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी पांच मुख्य योजनाएं ला रही है जिसमें महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री व सावित्रीबाई फुले छात्रावास जैसी योजनाएं शामिल है आगे आशा मनोरमा ने कहा कि इन योजनाओं से देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा उन्होंने कहा कि पहले न्याय गारंटी महालक्ष्मी इसमें सबसे गरीब परिवारों की महिला को हर वर्ष ₹100000 की गारंटी दी जाएगी दूसरी आधी आबादी पूरा हक के तहत केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों पर आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा तीसरी शक्ति सम्मान जिसमें आशा आंगनबाड़ी और मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दुगना करने की बात कही चौथा अधिकार मैत्री जिसमें सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी जो महिलाओं को जागरुक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेगी वह पांचवीं सावित्रीबाई फुले छात्रावास इसमें देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर हर जिले में काम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी दी है।
