उत्तराखंड में यूसीसी लागू किए जाने पर सीएम धामी का बड़ा बयान जानिये। Uttarakhand 24×7 Live news
राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लागू कर दिया गया है। 07 फरवरी को धामी सरकार ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक को पारित किया था। 11 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूसीसी बिल को अनुमोदन दे दिया है। जिसके बाद सरकार ने प्रदेश में यूसीसी को लागू करने के लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। यूसीसी लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने जनता से जो वादा किया था उसको निभाया है। यूसीसी लागू किए जाने से समाज में व्याप्त कई कुरीतियां समाप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी की गंगा उत्तराखंड से निकली है उम्मीद है कि देश के अन्य राज्य भी इसका अनुसरण करेंगे।
