मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ ये यह अहम बैठक। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी प्रवर्तन एजेंसियों से प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है,मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिये कि जिन एजेंसियों को इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम ESMS में दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो, उन सभी एजेंसियों की पुन ट्रेनिंग करा दी जाए। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एजेंसियों को ज़ब्त की जाने वाली अवैध शराब के मूल्यांकन में एकरुपता लाने के भी निर्देश दिये हैं।
