उत्तराखंड में बिजली की दरों में बढ़ोतरी जानिये नई दरें। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे अब 18 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली महंगी हो जाएगी। महंगी बिजली से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। आपको बता दें कि ऊर्जा निगम ने मार्च के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज की घोषणा की है। इस सरचार्ज में पांच पैसे से लेकर 18 पैसे प्रति यूनिट तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। बाजार से खरीदी जाने वाली बिजली के लिए यूपीसीएल हर महीने उपभोक्ताओं से सरचार्ज वसूलता है।
