लोकसभा चुनाव से पहले देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता, दिल्ली नंबर की कार से 30 लाख रुपए बरामद। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240228-182034

लोकसभा चुनाव से पहले वाहन चेकिंग के दौरान देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस ने दिल्ली नंबर की गाड़ी से 30 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। वहीं बरामद धनराशि को जब्त कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी गयी।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी है कि दिल्ली नम्बर के वाहन सज काफी मात्रा में नगदी ले जायी जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान कार से 2 अलग-अलग बैगों में कुल 30 लाख रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ करने पर कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बरामद कैश को मौके पर सीज कर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया गया। जिनके द्वारा मौके पर आकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed