दुखद दर्दनाक हादसा खाई में कार गिरने से 5 वर्ष के बच्चे समेत 6 की मौत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240228-WA0068

एक स्थानीय व्यक्ति ने SDRF को सूचित किया गया कि देहरादून डूंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। और घटना स्थल पर पहुच कर तत्काल
रेस्क्यू किया आल्टो कार UK07DU-4719 त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय करीब 800 मीटर गहरी खाई दुर्घटनाग्रस्त हो गयी… जिसमें 07 लोग सवार थे जिनमें से 06 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि 01 व्यक्ति घायलावस्था में था। दरअसल इस वाहन में सवार व्यक्ति चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई और सभी शवों को स्थानीय पुलिस और लोगों की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस को सौंपा गया… जबकि 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया।

*घायल का विवरण *
1. जीत बहादुर उम्र 35 वर्ष पुत्र सुख बहादुर
निवासी : पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

*मृतको का विवरण*

1: संजू उम्र 35 वर्ष निवासी: ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
2: सूरज उम्र 35 वर्ष निवासी: उपरोक्त
3: शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष निवासी: उपरोक्त
4: सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष निवासी: उपरोक्त
5: दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी: उपरोक्त
6: यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष निवासी: उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed