विधानसभा बजट सत्र के दौरान विपक्ष अपनी रणनीति को मजबूत कर सरकार पर हमलावर नेता प्रतिपक्ष। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष अपनी रणनीति को मजबूत कर सरकार पर हमला करने की पूरी तैयारी कर ली है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस विधान मंडल दल की बैठक में रणनीति बनाई गई। इस बैठक में कांग्रेस के अधिकांश विधायक शामिल हुए और सदन में ज्वलंत मुद्दों को उठाने के साथ-साथ प्रश्न काल के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति भी बनाई गई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सदन नियमों और परंपराओं के तहत चलता है, लेकिन पिछले सत्र में संख्या बल के आधार पर नियमों और परंपराओं की अवहेलना की गई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्य मंत्री से अपेक्षा की है कि नियमों और परंपराओं के तहत सदन को चलने दिया जाए।
