वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240225-WA0024

उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान 26 फरवरी से राज्य में शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर दोनों के बीच वार्ता हुई। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर भी दोनों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। आज रविवार को हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सोमवार से उत्तराखंड का बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा। जिससे विकास की गतिविधि बढ़ेगी। सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है जिसमें राज्य के हित धारकों के साथ संवाद और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश होगा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समग्र विकास को लेकर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में शामिल हो, इस दिशा में भी यह बजट कामगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed