कड़क ठंड के बीच कैसा रहेगा मौसम आने वाले दिनों में जानिए। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में मौसम में लगातार ठंडक बढ़ती जा रही है, जहां पर्वतीय क्षेत्रों में पाले से दुश्वारियां हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने मुसीबतें बढ़ाई हुई है। इसको लेकर मौसम विभाग के निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है उन्होंने कहा कि हरिद्वार और उधम सिंह मैदानी जिलों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जो की आज और कल बनी रहेगी 21, 22 जनवरी के बाद ही इसमें कुछ कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील भी करी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से अक्सर गाड़ियों के स्लिप होने का खतरा रहता है साथ ही मैदानी क्षेत्र में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होना दुर्घटना का कारण बनता है, इसलिए वाहन चलाने में सावधानी बरतें साथ ही तापमान कम होने के चलते घर के बच्चे, बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें उनको ठंड से बचाए रखें।
