कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष। Uttarakhand 24×7 Live news

0
1591ed24d9cf4fd014d83c36889f32e71693204261661369_original

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। कांग्रेस के नेताओं की ओर से इस मामले में लगातार बयानबाजी पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को चेतावनी दी है। बीजेपी अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि अगर कांग्रेस की बयान बाजी इसी तरह से जारी रही तो वह कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन पार्टी कहा है। भट्ट ने साफ शब्दों में कांग्रेस को चेतावनी दी कि बिना सुबूत उनके नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाने पर पार्टी कानूनी कार्यवाही का रास्ता तलाशेगी। जनता की अदालत से किनारे कर दी गई कांग्रेस को अपने हद में रहने की जरूरत है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मजबूत इरादों से राज्य मे भय और भ्रष्टाचार समाप्ति की ओर है और अंकिता ही नहीं बल्कि हर बेटी राज्य की जिम्मेदारी है। राज्य में कानून का राज है और कांग्रेस को इस गलतफहमी से जल्द निजात मिलने वाली है। कांग्रेस यह गलत दुष्प्रचार ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed