अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच हो कांग्रेस अध्यक्ष। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच करने की एक फिर से मांग उठाई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह से जांच चल रही है इंसाफ की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उनका कहना है कि जिस तरह से पूरे मामले की जांच हुई है, इससे वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का भी नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को नैतिकता के आधार पर पूरे मामले की हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराए जाने की पैरवी की।
