भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित। Uttarakhand 24×7 Live news
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है,इसी के तहत भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,सुशासन दिवस के प्रदेश संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, सांसद नरेश बंसल सहित भाजपा के तमाम विधायकों और पदाधिकारियों ने शिरकत की,वही इस अवसर पर बोलते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों को हम नहीं भूल सकते, अटल जी ने राजनीति में एक अलग मुकाम हासिल किया है और उनके शासनकाल में देश का चौमुखी विकास हुआ है,इस अवसर पर सभी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी.
