केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई वीवीआईपी आज पहुंचे हरिद्वार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20231225-WA0067

हरिहर आश्रम में आयोजित दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव कार्यक्रम में पहुंच कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज सहित अन्य साधु संतो का लिया आशीर्वाद
हरिद्वार के हरिहर आश्रम मे आयोजित दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

हरिद्वार के हरिहर आश्रम में आयोजित दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का आज दूसरा दिन है केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,, सहित कई बड़ी वीवीआईपी हस्तियां हरिद्वार पहुंची थी
जूनाअखाड़ा की आचार्यपीठ पर पदस्थापना के दिव्य 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रीदत्त जयंती पर हरिहर आश्रम, कनखल में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस तीन दिवसीय आयोजन मे श्रीदत्त आराधना महोत्सव, संस्कृति रक्षा सम्मेलन, धर्मसभा संत समागम एवं विभिन्न सांस्कृतिक आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा। और कल इस कार्यक्रम का समापन होगा सभा में वैदिक सनातन, हिंदू धर्म के कल्याण और भारतीय राजनीति के विषय पर रक्षा राजनाथ सिंह एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और संतों की ओर से दिव्य विचार रखे गये है,हरिहर आश्रम कनखल में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई वीवीआईपी के आगमन को लेकर हरिद्वार मे सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई हैं।
हरिद्वार पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल सहित अन्य चौक चौराहो पर भी विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed