28 नवंबर को उत्तराखंड में होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, 300 स्थानों पर एक साथ होगा आपदा प्रबंधन का अभ्यास। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261117-WA0081.jpg

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए 28 नवंबर को राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले इस अभ्यास में प्रदेश के सभी 13 जनपदों में करीब 250 से 300 स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल की जाएगी। खास बात यह है कि पहली बार तहसील स्तर तक इतने व्यापक स्तर पर आपदा प्रबंधन का अभ्यास होगा।
मंगलवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मॉक ड्रिल में भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़, जंगल की आग, टनल दुर्घटना, सड़क हादसे और भवन ढहने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही राहत शिविरों में भोजन, पानी, बिजली, प्राथमिक चिकित्सा और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा।
वहीं, 25 नवंबर को सभी जनपदों में टेबल टॉप एक्सरसाइज होगी। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और विकासखंड स्तर पर भी आपदा सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा और स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed