अंकिता भंडारी के माता-पिता की अपील, विनोद आर्य का हो नार्को टेस्ट। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20261117_195650.jpg

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी का मामला एक बार फिर से चर्चाओं में है और दिवंगत अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए गए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के नार्को टेस्ट और कॉल डिटेल निकालने की मांग की। वहीं उन्होंने सीबीआई जांच को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि विनोद आर्य ने उनकी बेटी को लेकर जो बातें कही हैं, उसके बाद अब उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय भी उन्होंने सरकार और पुलिस से सबसे पहले विनोद आर्य को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अंकिता की माता ने उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने पहले भी उनकी बेटी की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि आप लोग आइए और बेटी अंकिता की आवाज उठाइए। अंकिता के पिता ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को जब दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने की खबर मिली, तो 14 अक्टूबर को वो इंडिया गेट पर बैठे और राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर मांग की थी कि जब तक सीबीआई जांच पूरी नहीं होती, तब तक उन्हें राज्यपाल न बनाया जाए। इसके बावजूद 19 अक्टूबर 2026 को उन्हें राज्यपाल बनाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक विनोद आर्य का नार्को टेस्ट और कॉल डिटेल नहीं निकाली जाएगी, तब तक पूरे उत्तराखंड में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed