विजय दिवस के मौके पर वीर सपूतों को किया नमन दी श्रद्धांजलि सीएम। Uttarakhand 24×7 Live news
ऐतिहासिक विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश और तमाम पूर्व सैनिकों सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। आज के दिन का योगदान हमारे वीर सैनिकों का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ वीर सैनिकों को भूमि भी है मैं आज वीर शहीदों को पूरे प्रदेशवासियों की तरफ से नमन करता हूं। सीएम धामी ने उत्तराखंड के उन युवाओं को जो सेवा में शामिल होना चाहते हैं और तैयारी के दौरान उनके जो भक्त हैं उसको बढ़ाने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि आज उत्तरखंड में पीएम मोदी के नेतृत्व में सैनिक धाम की भी नीव भी रखी जा रही है और तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है उम्मीद है कि यह स्मारक तैयार होकर उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने इस देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया है। साथ ही विजय दिवस के इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि आज हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में ऊंचाइयों को छू रहा है।इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा की आज हमने शहीद परिवारों और उनके आश्रितों के लिए तमाम ऐसे फैसले लिए है जिससे आज तमाम सैनिक परिवार और उनके आश्रित खुश नजर आ रहे हैं। आगे भी सैनिक परिवारों के पक्ष को ध्यान में रखकर अनेकों निर्णय लिए जाएंगे।
