पर्यटन मंत्री ने किया हेलीपैड का उद्घाटन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230927-WA0063.jpg

विश्व पर्यटन दिवस पर सर जॉर्ज एवरेस्ट में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेलीपैड का उद्घाटन किया साथ ही कोटोग्राफी म्यूजियम का भी उद्घाटन किया जिसमें पर्यटकों के साथ ही नई पीढ़ी को भी पता चल पाएगा कि किस प्रकार से मानचित्र बनाए जाते थे और कैसे जॉर्ज एवरेस्ट को नापा गया इसके अलावा हेलीपैड बनने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और यहां से हवाई सेवा भी संचालित की जा सकेंगी
कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सभी देश एवं प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में नए-नए पर्यटक स्थल विकसित हो रहे हैं और चार धाम यात्रा के बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पिथौरागढ़ स्थित सरमोली गांव को बेस्ट टूरिज्म विलेज का खिताब दिया गया है उन्होंने कहा कि राधानाथ श्रीधर महान गणितज्ञ थे और उन्होंने ही एवरेस्ट की चोटी को नापा था
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed