एनआईए की टीम उत्तराखंड राजधानी देहरादून के एक गन डीलर के यहां की छापेमारी जानिये क्या है वजह। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1695820543922.jpg

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में छापेमारी की कारवाई की है। एनआईए की टीम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी एक गन डीलर के यहां छापा मारकर गन डीलर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले में भी एनआईए की टीम ने छापे की कार्यवाही की है। देहरादून के गन हाउस मालिक के घर एनआईए की टीम पहुंची और गन हाउस के मालिक परीक्षित नेगी को गिरफ्तार किया है। गन हाउस के मालिक को बीते 2 साल पहले दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया था। एनआईए की टीम की इस कार्यवाही पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि टीम छापेमारी की कार्यवाही कर रही है उन्होंने क्या इन्वेस्टिगेशन किया है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed