केंद्र सरकार के विकास के मॉडल को लेकर हरदा ने कहीं यह बड़ी बात जनिये। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने देश के आर्थिक हालातो पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि जो विकास का मॉडल केंद्र ने दिखाया है वो खोखला साबित हुआ है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आर्थिक न्याय पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जो आर्थिक नीतियां हैं वह केवल अमीरों के लिए ही हैं। हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को खत्म कर रही है। सरकारी पदो को ना भरना भी आरक्षण को खत्म करना है।
