रायपुर पुलिस ने किया 24 घंटे में हत्या का खुलासा, प्यार के नशे ने कर्नल को पहुंचाया सलाखों के पीछे। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून की पुलिस ने एक सनसनी खेज हत्याकांड का खुलासा किया है, दरअसल रायपुर थाना क्षेत्र के सिरवाल गढ़ में संदिग्ध अवस्था में बीते रोज पुलिस को
एक महिला का शव बरामद हुआ था, दिल को दहला देने वाले इस मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था,मृतक महिला नेपाल मूल की थी और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली थी शायद यही वज़ह रहीं कि शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती
बन गई थी, बावजूद इसके तब खोजबीन करते हुए पुलिस ने इस
हत्याकांड का खुलासा करने के लिए
हत्यारे की पहचान कर ली है पुलिस की खोज बिन में जो सामने आया है उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है इस
हत्या की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि आर्मी में क्लीमेनटाउन देहरादून में लेफ्टीनेंट कर्नल के पद पर तैनात एक अफसर है, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है, कई घंटों तक मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद हत्यारे कर्नल को उसके घर पंडितवाड़ी प्रेमनगर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खून प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है , मृतक श्रेया आरोपी को सिलीगुढ़ी के एक डांस बार में मिली थी , जिसके बाद तीन साल उनका अफेयर चलता रहा, देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद खूनी कर्नल श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया जहां उसके लिए किराए पर आरोपी ने एक फ्लैट भी लिया था, आरोपी रमेंदु उपाध्याय ने बताया कि श्रेया अक्सर उसे पत्नी का दर्जा देने के लिए दबाव बनाया करती थी जिस से परेशान होकर उसने श्रेया के मर्डर का प्लान बनाया , जिसके बाद आरोपी राजपुर रोड के एक क्लब में श्रेया को शराब पिलाकर थानों रोड पर लेकर गया जहां हथौड़े से श्रेया के सर पर वार कर खूनी कर्नल ने श्रेया
को मौत के घाट उतार दिया ।
