जिलाधिकारी का जनता दरबार 97 जन शिकायतों का किया निस्तारण। Uttarakhand 24×7 Live news
जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने कचहरी परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाया, जिसमें 97 जन शिकायतों का उनकी तरफ से निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज सबसे ज्यादा शिकायत जमीनी विवाद और सीनियर सिटीजन के साथ हो रहे घरेलू हिंसा के मामलों की थी जिस पर अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून सीजन के अंतिम चरण में आपदा से हुए नुकसान पर नियम के अनुसार कार्य करने के लिए भी अधिकारियों निर्देशित किया गया है।
