स्वस्थ सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने किया दून अस्पताल का निरीक्षण जाना मरीज का हाल-चाल साथ ही दिए ये निर्देश जानिए। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड राज्य में तेजी से बढ़ते हुए डेंगू के मामले को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने दून अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां डेंगू से पीड़ित मरीज से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में होने वाली विभिन्न जांचों की जानकारी लेते हुए कहा कि यहां होने वाली सभी जांच भी मरीज की सुविधा के अनुसार नियमित रूप से की जाए,डॉक्टर आर राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, लिहाजा सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
