आज से पर्यटकों के लिए खुल गयी विश्व धरोहर फूलों की घाटी। Uttarakhand 24×7 Live news
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज सैलानियों के लिए खुल गई है पहले दिन लगभग 30 से 40 सैलानी और वन विभाग की टीम वैली ऑफ फ्लावर के लिए रवाना हुई 1 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक सैलानियों के लिए फूलों की घाटी खुल गई है यहां 500 से अधिक अलग-अलग प्रजाति के फूल हर महीने खिलते है। जिन का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी फूलों की घाटी घूमने के लिए आते हैं। यह कि इस बार फूलों की घाटी में पल-पल मौसम बदल रहा है लगातार हो रही बारिश से फूलों की घाटी में रंग-बिरंगे फूल भी खिलने लगे हैं।
