महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस कही ये बड़ी बात। Uttarakhand 24×7 Live news
कोंग्रेस पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कांग्रेस कार्यालय देहरादून में प्रेस वार्ता की जिसमे दिल्ली जंतर मंतर में हुई महिला पहलवानों के साथ हुई बर्बरता को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। ज्योति रौतेला ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के खिलाफ तुरंत ही एफआईआर दर्ज कर दी जाती है जबकि शोषण के आरोप लगने पर भी कोई कार्यवाही बृजभूषण के खिलाफ करने से सरकार पीछे हट रही है वहीं निरंतर बृज भूषण को बचाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है । कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ ने बृजभूषण पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है साथ ही इस कार्यवाही को करने के लिए 5 दिन का अल्टिमेटम भी कांग्रेस ने सरकार को दिया है , महिला कांग्रेस का कहना है यदि 5 दिन के भीतर कोई उचित कार्यवाही बृजभूषण के खिलाफ देखने को नहीं मिलती तो प्रदेश में सीएम और दिल्ली में पीएम आवास को घेरने का काम कांग्रेस द्वारा किया जायेगा ।
