देवभूमि हुई शर्मशार महिला के साथ दुष्कर्म उतारा मौत के घाट गन्ने के खेत में मिला शव। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1685375026455.jpg

उधम सिंह नगर में एक ऐसा सनसनी खेज मामला समाने आया है जहाँ एक महिला के साथ दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया और शव को गन्ने खेत में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस के अलाधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए जहाँ घटना स्थल का मुआयाना किया। घटना का खुलासा करने के उद्देश्य से फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग एक्सपर्ट टीम मौक़े पर पहुंची और सेम्पल लिए।
आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में क्राइम का ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है जोकि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। जहाँ जिले में हर रोज कहीं ना कहीं एक ना एक घटना घटती नज़र आ रही है। ताजा मामला है जनपद के ग्राम कनोरा का जहाँ गन्ने के खेत में एक महिला का अर्ध नग्न अवस्था में शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस हक्का बक्का रह गई क्यों की शव को देखकर लगा कि महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गयी है जिसके बाद दौराहा चौकी पुलिस ने अपने अलाधिकारी को सूचना दी जोकि सूचना पा कर एसपी काशीपुर आनन फानन में घटना स्थल पर पहुँच गए और उन्होंने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग एक्सपर्ट टीम को घटना पर बुला कर सेम्पल लिए। साथ में घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन किया है जोकि जल्द ही खुलासा करने की हुंकार भरी है। काशीपुर के एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया बाजपुर दोराहा चौकी में कल इस महिला की मिसिंग की सूचना मिली थी जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी थी कि आज कनोरा के ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक महिला शव होने की सूचना दी जिससे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। बताया कि शव को देखकर लगता है कि महिला के गले पर कुछ निशान हैं और कुछ संघर्ष किया हुआ प्रतीत हुआ है जिससे में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉगएक्सपर्ट टीम ने सेम्पल लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed