चलती मोटर साइकिल पर एक युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी हुई मौत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20230528-210757_WhatsApp.jpg

मसूरी धनोल्टी मोटर मार्ग पर कपलानी के निकट एक मोटर साइकिल सवार युवक गहरी खाई में जा गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को गहरी खाई से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
मसूरी धनोल्टी मार्ग पर मसराना और कपलानी के निकट एक युवक मोटर साइकिल से टिहरी की ओर जा रहा था बताया जा रहा है कि युवक सेल्फी ले रहा था कि अचानक उसका नियंत्रण मोटर साइकिल पर नहीं रहा और मोटरसाइकिल सहित लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिस पर उसे गहरी चोटें आई पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को खाई से निकाला गया और 108 की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि उक्त स्थल पर पैराफिट भी टूटी हुई थी और यदि हम पर पैराफिट होती तो युवक की जान बच सकती थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed