पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जीते पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से जानिए क्या है पूरा मामला। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20230527-201533_WhatsApp.jpg

हरिद्वार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जब हुआ आमना सामना

एक दूसरे के गले में फूलों की माला डालने में जीत गए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

दोनों के बीच की दिलचस्प तस्वीरें आयी सामने

हरिद्वार धर्म नगरी में हरिकेतानंद महाराज के जन्मदिवस पर संतों के साथ साथ राजनीतिक लोग भी उनको बधाई देने पहुँचे थे
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी हरी केतन महाराज को शुभकामनाएं देने के लिए पहुँचे
तो इसी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी पहुँचे हुए थे
मामला तब दिलचस्प हो गया जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत संतों के सम्मान में सबको माला पहना कर आशीर्वाद ले रहे थे तभी उनका आमना सामना महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी से हो गया …..दोनों मुस्कराकर मिले दोनों के हाथ में फूलों कि माला थी … क़रीब15 सेकेंड तक दोनों के बीच में एक दूसरे के गले में पहले माला डालने को लेकर मीठी नोकझोक दिखाई दी …..और इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भगत सिंह कोश्यारी के गले में पहले माला डाल दी….तो तुरंत बाद ही भगत सिंह कोश्यारी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के गले में माला डाली
अब कुछ भी कहें राजनीति से अलग इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया में सुर्खियां ज़रूर बटोरती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed