मुख्यमंत्री ने हरी सेवा आश्रम में भागवत ज्ञान में शिरकत की। Uttarakhand 24×7 Live news
बुधवार को हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी सेवा आश्रम पहुंचकर भागवत ज्ञान सप्ताह में शिरकत की। इस दौरान साधु-संतों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भागवत कथा सप्ताह के पहले दिन सीएम में भी भागवत कथा सुनी। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 जैसे सम्मेलनों की अध्यक्षता करने का मौका मिल रहा है। उत्तराखंड के हिस्से भी जी-20 की तीन बैठके आई है। जिनमें से एक बैठक रामनगर में हो चुकी है और दूसरी बैठक ऋषिकेश में शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर से लोग उत्तराखंड आ रहे हैं इससे हमारी संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने यूपीएससी का एग्जाम पास कर अफसर बनने वाले उत्तराखंड के युवाओं को भी शुभकामनाएं दी।
