मुख्यमंत्री ने सचिवालय में पालना केंद्र का किया उद्घाटन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230524-WA0059.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पालना केंद्र का उद्घाटन किया। महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग द्वारा यह पालना केंद्र तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही उद्घाटन के अवसर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी मुख्य सचिव मौजूद रहीं। इस पालना केंद्र में छोटे बच्चों की एक्टिविटी खेलकूद और उनकी देखभाल का इंतजाम किया गया है। सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी अधिकारी अपने बच्चों को इस पालना में ड्यूटी के दौरान छोड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पालना केंद्र को तैयार करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे परिजनों के करीब रहेंगे और व्यस्त भी रहेंगे। इससे सचिवालय के कामकाज और बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed