पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सहित पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। Uttarakhand 24×7 Live news
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने राजधानी देहरादून में उत्तराखंड पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद उन पर कार्यवाही ना होने से पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा मंजरी काफी दुखी हैं और उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार उनके ससुराल पक्ष को सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ अभिनव कुमार का नजदीकी संबंध है ऐसे में पुलिस की कार्यवाही पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। आपको बता दें कि देहरादून के राजपुर थाने में अंद्रीजा मंजरी ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हमला करने के आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है। उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। विगत दिवस अंद्रीजा मंजरी ने एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर से भी मुलाकात की थी। इस दौरान एसएसपी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
