बस की चपेट में आने से महीला की दर्दनाक मौत। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जिसमे स्कूटी सवार महिला को बस ने टक्कर मार दी, दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक्सीडेंट की ये घटना पास लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई। महिला निजी कालेज में शिक्षिका है। सीसीटीवी में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह महिला एक बैंड से निकलती है और बिना ध्यान दिए रोड क्रॉस करने की कोशिश करती है। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार में चल रही बस की चपेट में महिला की स्कूटी आ गई जिसके बाद महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई।
