वंदे भारत ट्रेन से पहले उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी पहुंचे दून टीम के साथ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी आज देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने आज देहरादून से लेकर डोईवाला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से वर्तमान में देहरादून रेलवे के मौजूदा हालातों पर भी चर्चा की ।साथ ही उन्होंने बताया कि रेलवे में निरीक्षण करना एक रूटीन का कार्य है कि किस प्रकार रेल सुरक्षा सहित रेलवे पटरियों अन्य संसाधनों में कोई कमी न आये ताकि रेल से सफर करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो,,। साथ ही उन्होंने आने वाले समय मे देहरादून से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत रेल के शुरू होने के लिए भी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू है और जल्द ही इसकी शुरुआत भी की जायगी और ट्रेन के चलने की रूपरेखा ,समय सीमा सहित अन्य शेड्यूल को भी जारी कर दिया जायेगा साथ ही उन्होंने बताया कि भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए इसकी स्पीड भी निर्भर की जायगी हालंकि उन्होंने यह भी बताया कि 8,से 10 दिनों के नोटिस पीरियड में वंदे भारत ट्रेन ले चलने की स्थिति क्लियर हो जायगी , आपको यह भी बता दें कि वंदे भारत ट्रेन देहरादून से दिल्ली के लिए प्रस्तावित है और इस पर देहरादून रेलवे स्टेशन में लगातार कार्य भी अभी जारी है।
