आईआईटी रुड़की ने मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस-मुख्य अतिथि राज्यपाल उपस्थित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1683816836438.jpg

रुड़की आईआईटी में आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वारा मल्टी एक्टिविटी सेंटर ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं अन्य संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रगान कुलगीत एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इस दौरान आईआईटी रुड़की के निदेशक के०के पंत ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की एक ऐसा वातावरण बनाना चाहता है जो उद्योग के साथ साझेदारी में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी को विकसित करने के लिए बौद्धिक रूप से सक्षम हो। अभिनव व उधमशील व्यावसायिकों के विकास को बढ़ावा दें तथा राष्ट्र में मानवता के कल्याण के लिए इसका विकास और उपयोग करें। वहीं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा की आईआईटी रुड़की इस बात का उदाहरण है कि कैसे 175 साल पुरानी संस्था देश की आधुनिक समय की मांगों को पूरा करने के लिए खुद को ढाल सकती हैं। और दुनिया में इतनी सहजता से बदल सकती है। संस्थान में बनाए गए कई उत्कृष्टता केंद्रों को देख कर भी मुझे बहुत खुशी हो रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की अपने मिशन में उत्कृष्टता हासिल करना जारी रखेगी और हम उत्तराखंड के पूर्व गौरव को बहाल करने के लिए प्रगति के पथ पर एक साथ काम करेंगे और टिकाऊ पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी और उपकरण विकसित करेंगे। और बदले में हमारे देश भारत के लिए अमृत काल का स्वागत करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की विशेष भूमिका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed