धरने के दूसरे दिन आम आदमी की तरह दैनिक दिनचर्या करते हुए नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबालपुर चीनी मिल पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को धरने में सुबह के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आम आदमी की तरह दैनिक दिनचर्या करते हुए नजर आए। हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर योगा करते हुए और हैंडपंप से नहाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। हरीश रावत को इस तरह देखने के बाद लोग हरीश रावत की विनम्र और सरल व्यवहार देखकर आकर्षित हो रहे हैं। दरअसल हरिद्वार जिले के सभी विधायक और प्रदेश के नेता गन्ना किसान के भुगतान को लेकर इकबालपुर चीनी मिल पर 24 घंटे का धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सवेरे हरीश रावत गांव के साधारण व्यक्ति की तरह व्यायाम और स्नान करते हुए नजर आए। कई लोगों ने हरीश रावत के पोस्ट पर चुटकी लेते हुए इसे राजनीतिक स्टंट भी बताया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इस उम्र में हरीश रावत की इस सक्रियता को देख लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।।
