वसीम ने की बुजुर्ग महिला की हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20230510-211307_WhatsApp.jpg

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व गुमसुदा हुई बुजुर्ग महिला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस द्वारा किए गए खुलासे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने चोरी के इल्जाम से बचने के लिए बुजुर्ग महिला को पथरी क्षेत्र में नहर में फेंक दिया पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी वसीम पुत्र मीर हसन निवासी पॉव धोई ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी किए गए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए है

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि बुजुर्ग महिला के पुत्र निखिल कुमार द्वारा दो दिन पूर्व गुमशुदगी ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी बुजुर्ग महिला घर से लापता हो गई और घर में उनका नाबालिक पोता भी था मामला संदिग्ध लग रहा था पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो पता लगा बुजुर्ग महिला ई-रक्शा के माध्यम से गई थी और उनके साथ एक व्यक्ति भी था ई रिक्शा चालक से पूछताछ की गई तो पता चला बुजुर्ग महिला पथरी गंग नहर के पास गई थी संदिग्ध के आधार पर जब वसीम जो बुजुर्ग महिला के साथ गया था उससे पूछताछ की गई तो तो सारी घटना सामने आई कि वसीम ने पूर्व में बुजुर्ग महिला के घर पुताई का कार्य करते हुए जेवर चोरी किए थे जिसका शक बुजुर्ग महिला को उसके ऊपर हो गया वसीम ने चोरी के आरोप से बचने के लिए बुजुर्ग महिला को बहला-फुसलाकर झाड़-फूंक वाले बाबा से चोरी की घटना का पता लगाने के लिए पथरी गंग नहर के पास ले गया और बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर उतरवाकर गंग नहर में धक्का दे दिया पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवर और घटना के दिन बुजुर्ग महिला से लिए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed