भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ यात्रा स्थगित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
pic.jpg

केदारनाथ में आज भारी बर्फबारी की आशंका को देखते यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। आज (बुधवार) कोई भी यात्री केदारनाथ नहीं जा सकेगा। मंगलवार को जो यात्री केदारनाथ गए हैं, वे भी दर्शन कर वापस लौट आएंगे। केदारनाथ की स्थितियों का जायजा लेने के लिए खुद राज्य के डीजीपी अशोक कुमार केदारनाथ पहुंचे है जहाँ उन्होंने पुलिस को किसी भी यात्री को गौरीकुंड और सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने देने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि मौसम सामान्य होने पर यात्रा सुचारु कर दी जाएगी। डीजीपी के निर्देश के बाद मंगलवार को केदारनाथ जा रहे यात्रियों सोनप्रयाग में रोक दिया गया। यात्रियों से मौसम खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर होटल लॉज में विश्राम करने की अपील जिला प्रशासन की ओर से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed