Dehradun UK-7 header HEADLINES Latest news Tourism Trending Uttarakhand Uttarkashi

उत्तराखंड पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर तीर्थ यात्री का अंतिमसंस्कार कर निभाया मानवता का धर्म। Uttarakhand 24×7 Live news

चारधाम यात्रा-2023 के दौरान उत्तरकाशी पुलिस का मानवीय चेहरा लगातार सामने आ रहा है। यात्रा के दौरान पुलिस के जवान पुरे श्रृद्धाभाव से तीर्थंयात्रियों की सेवा व सुरक्षा में जूटे है। यातायात, क्राउड मैनेजमेंट व लॉ इन ऑर्डर ड्यूटी के साथ-साथ पुलिस श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रही है। *खंडवा, मध्य प्रदेश निवासी एक श्रद्धालु प्रमोद जोशी, उम्र 62 वर्ष अपने परिवार जनों के साथ चारधाम यात्रा पर आये थे, यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान कल 26.04.2023 की सांय को यमुनोत्री के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में हृदय गति रुकने से उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। तीर्थयात्री की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण SHO बड़कोट, श्री गजेन्द्र बहुगुणा व उनकी पुलिस टीम द्वारा मानवता का परिचय देते हुये श्रद्धालु प्रमोद के शव को बड़कोट लाकर आज नगरपालिका एवं स्थानीय जनता के सहयोग से बड़कोट के तिलाड़ी घाट पर हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ दाह संस्कार किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस के जवानों, नगरपालिका कर्मियों एवं देवतुल्य जनता के लोगों का आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *