ईद पर्व को लेकर पुलिस की तैयारी। Uttarakhand 24×7 Live news

शनिवार को ईद का पर्व है. ऐसे में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने अपनी कमर कस ली है,,अक्सर देखा गया है कि ईद में नमाज के दौरान काफी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जिससे निपटने के लिए पुलिस ने देहरादून को कई सेक्टरों और जोनो में बांटा है,,साथ ही पर्याप्त पुलिस फोर्स देहरादून में जगह जगह तैनात की जाएगी. एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जानकारी दी है कि पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी ईद के दौरान जगह-जगह तैनात रहेगी ताकि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
