नेहरू कॉलोनी में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीती 11 अप्रैल को नेहरू कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी, जिसमे 5 अभियुक्तों द्वारा स्कूल संचालक के घर पर घुस कर हथियारों के बलबूते लाखों के जेवरात उड़ा लिए थे। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ थ। देहरादून पुलिस ने सभी अपराधियों को शत प्रतिशत चोरी किए गए सामान के साथ मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा 8 टीमों का गठन किया गया था, जिन्हे मामले की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान 450 से अधिक CCTV फुटेज भी खंगाले गए ताकि अभियुक्तों की पहचान की जा सके। अभियुक्तों के पास से चाकू , तमंचा और लूट में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।
