मुख्यमंत्री धामी ने पीएम से की गई मांग। Uttarakhand 24×7 Live news

0
203d8bc5-9b86-44c5-bffb-754dd56ef1fd.jpg

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात में उन्होने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास पर चर्चा की है। साथ ही राज्य में चल रही योजनाओं के बारे में अवगत भी कराया। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होने जोशीमठ प्रभावितों के पुनर्वास, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हजार मकान राज्य को आवंटित हो, इसके साथ ही 125 मेगावट बिजली प्रोजेक्ट की स्वीकृति, राज्य में पीएमजीएवाई की सड़कों को बनाने समेत राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की प्रधानमंत्री से मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed